- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
प्रस्तुतकर्ता
Karupath
को
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
श्रीगोरखनाथ मन्दिर गोरखपुर में लगने वाला मकर संक्रान्ति का खिचड़ी मेला पूर्वी उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन है जो एक माह तक चलता है। मेला सकुशल, शांति और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो, इसके लिए गंभीर मंथन किया गया। खिचड़ी मेला 14 जनवरी (मकर संक्रान्ति) से प्रारम्भ होगा और परम्परागत रूप से एक माह तक चलेगा। मन्दिर व्यवस्था के साथ-साथ जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य सभी सम्बन्धित विभाग पूर्व की भांति आयोजन को सकुशल सम्पन्न करने में अपना योगदान देगें। इस प्रकार आश्वासन मंदिर परिसर में गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में अधिकारियों ने दिया।
गोरक्षपीठ के उत्तराधिकारी एवं गोरखपुर के सांसद योगी आदित्यनाथ ने बताया कि पूरे एक माह के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार एवं नेपाल के 25-30 लाख श्रद्घालु शिवावतारी भगवान गोरखनाथ जी के दर्शनार्थ आते हैं और अपनी पवित्र खिचड़ी चढ़ाते हैं। इतने बड़े आयोजन को सम्पन्न करने में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य विभागों की बहुत बड़ी भूमिका होती है और इसी बात को ध्यान में रखकर मन्दिर प्रशासन, जिला प्रशासन के साथ समन्वय बैठक आयोजित करके इस सम्पूर्ण आयोजन को सकुशल सम्पन्न करने में उनका सहयोग लेता है।
बैठक में जिलाधिकारी गोरखपुर रवि कुमार एनजी ने सभी सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि इतने बड़े सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन को सकुशल सम्पन्न करने में जिस भी विभाग की पूर्व में भूमिका रही है वह उसमें अपना पूरा योगदान दें। मेले में महानगर के सभी प्रमुख मार्गों की मरम्मत करके यातायात के योग्य बनाने, स्ट्रीट लाइट को दुरूस्त करने, जल निकासी व्यवस्थित करने के साथ-साथ मन्दिर परिसर, मेला परिक्षेत्र और आस-पास के जगहों की साफ-सफाई की व्यवस्था को पूरा ध्यान देने का आश्वासन जहां नगर निगम, गोरखपुर विकास प्राधिकरण और लोक निर्माण विभाग ने दिया वहीं विद्युत विभाग ने विद्युत की अनियमित कटौती को रोकने का आश्वासन दिया। स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य कैम्प स्थापित करने के बारें में अपनी स्थिति स्पष्ट किया।
आदित्यनाथ ने बताया कि मकर संक्रान्ति का मेला 14 जनवरी से प्रारम्भ होगा। बड़ी मात्रा में श्रद्घालुजन 13 जनवरी तक गोरखनाथ मन्दिर में आ जाते हैं उन सबके ठहरने के लिये जहॉ नि:शुल्क व्यवस्था की जाती है वहीं किसी भी श्रद्घालुजन को कोई स्वास्थ्य सम्बन्धित परेशानी न हो इसके लिये गुरू श्री गोरक्षनाथ चिकित्सालय की ओर से एक डाक्टरों की पूरी टीम के साथ स्वास्थ्य कैम्प स्थापित किया जायेगा।
-------------------
स्थापित होगा मेला थाना
सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस विभाग द्वारा मेले में स्थायी मेला थाना स्थापित करने के साथ ही 6 अस्थायी चौकी, 7 वाच टावर, पर्याप्त मात्रा में पुलिस, पी़ए़सी़, आऱए.एफ, महिला पुलिस, जल पुलिस तथा होमगार्ड की तैनाती होगी वहीं मेला-मन्दिर परिक्षेत्र में एक-एक गतिविधि पर नजर रखने के लिये पर्याप्त मात्रा में सी0सी0 कैमरे स्थापित किये जायेगें।
-------------
बीस स्थानों पर जलेगा अलाव
मेले के दौरान शुद्घ पेयजल की व्यवस्था के साथ-साथ शीत लहरी को देखते हुये 20 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था, पर्याप्त मात्रा में अस्थायी शौचालय भी बनाये जाएंगे। मन्दिर प्रशासन की ओर से मेले के दौरान मुख्य रूप से श्रद्घालुओं की सुविधा को ध्यान में रखकर लगभग 1000 स्वयं सेवक अलग-अलग स्थान पर तैनात रहेगें।
विजय कुमार उपाध्याय, वरिष्ठ संवाददाता जनसंदेश टाइम्स, गोरखपुर
keyword: makar sankranti
नोट- इस वेबसाइट की अधिकांश फोटो गुगल सर्च से ली गई है, यदि किसी फोटो पर किसी को आपत्ति है तो सूचित करें, वह फोटो हटा दी जाएगीा

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
gajadhardwivedi@gmail.com