शुक्र कृत अरिष्ट व उपाय

अशुभ शुक्र त्वचा का रोग देता है। मानसिक बीमारी पैदा करता है। शुक्र 1, 6, 9वें घर में अशुभ फल प्रदान करता है। व्यापार तथा अन्य कार्यों के घर में बैठा शुक्र सभी प्रकार के भौतिक साधन प्रदान करता है।
उपाय: शुक्रवार का व्रत रखें। तुलसी पौधे के सामने शुद्ध घी का दीपक जलाएं। गाय को हरा चारा खिलाएं तथा उसे स्नान कराकर उसके माथे पर चंदन का तिलक लगाएं। सरस्वती का पूजन करें। दही व मिठाई का भोग लगाएं तथा उसे प्रसाद के रूप में स्वयं ग्रहण करें और दूसरों को भी वितरित करें। गरीबों को दान दें। विधवाओं की सहायता करें, उनकी देखभाल व सेवा करें। शुक्रवार को सूर्यास्त के समय एक दोने में पका हुआ चावल पीपल वृक्ष के नीचे रखकर चले आएं। शुक्र ग्रह का अशुभ प्रभाव दूर करने के लिए 43 शुक्रवार को एक तांबे का सिक्का या श्वेत पुष्प नाले में फेंकना चाहिए।
आचार्य शरदचंद्र मिश्र, 430 बी आजाद नगर, रूस्तमपुर, गोरखपुर

keyword: lal kitab

नोट- इस वेबसाइट की अधिकांश फोटो गुगल सर्च से ली गई है, यदि किसी फोटो पर किसी को आपत्ति है तो सूचित करें, वह फोटो हटा दी जाएगीा

टिप्पणियाँ