सती अमावस्या 13 को

सती दादी के पूजा का विशेष दिन है भाद्रपद कृष्ण अमावस्या का दिन। यह 13 सितंबर 2015 को पड़ रहा है। हमारे शास्त्रों में सती उसे माना जाता है जो सत के लिए जीती हैं एवं सत की रक्षा के लिए मृत्यु का वरण करती हैं। सत का अर्थ परमात्मा होता है। सती वह है जो पति को परमात्मा मानती हैं। पति के न रहने पर जो प्राण नहीं धारण करतीं वह सती हैं। हिंदू परंपरा में सती का पूजन अनादि काल से चला आ रहा है। ऐसी ही थी राणी सती दादी जिन्हें दुर्गा का रूप माना जाता है। इनका प्रमुख मंदिर झुंझनू राजस्थान में स्थित है।
-आचार्य शरदचंद्र मिश्र

Keywords: hindu

नोट- इस वेबसाइट की अधिकांश फोटो गूगल खोज से ली गई हैं, यदि किसी फोटो पर किसी को कॉपीराइट विषय पर आपत्ति है तो सूचित करें, वह फोटो हटा दी जाएगी।

टिप्पणियाँ